सैलाना नगर में पेशाबघर की समस्या पर जैन समाज ने उठाई आवाज

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर में पेशाबघर की समस्या पर जैन समाज ने उठाई आवाज

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर की सागर वाटिका क्षेत्र में वर्षों से बने परिषद के पेशाबघर से हो रही परेशानियों को लेकर नगर जैन समाज का एक प्रतिनिधिमंडल परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें क्षेत्रवासियों को हो रही असुविधाओं से अवगत कराया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अध्यक्ष शुक्ला ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पेशाबघर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पेशाबघर को सुव्यवस्थित करने के साथ ही उसे “स्मार्ट पेशाबघर” के रूप में विकसित करने का आश्वासन दिया, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मांडोत, धनसुख सुराना, राजेंद्र चंडालिया, अनिल चंडालिया, अंकुश संघवी, अरविंद संघवी, ललित चंडालिया, बाबू चंडालिया, धर्मेंद्र डॉशी एवं अभय रांका,पार्षद प्रतिनिधि राजेश पाटीदार,अखिल राठौड़, परिषद के भीमसेन लहरी,विजय शर्मा,दीपक गोयर सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *