औचक निरीक्षण में घरेलू सिलेंडर उपयोग पर कार्रवाई
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर प्रतिबंध के चलते कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिला खाद्य अधिकारी एवं जीएसओ की संयुक्त टीम द्वारा त्रिमूर्ति रेस्टोरेंट, बालाजी रेस्टोरेंट, अग्रवाल स्वीट, जालाराम स्वीट, बालाजी सेंट्रल, 7 हिल्स, गुरु प्रसादम राजभोग भोजनालय तथा पुष्पांजलि रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकांश प्रतिष्ठानों पर डीजल भट्टी, कोयला भट्टी एवं कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग पाया गया। वहीं पुष्पांजलि रेस्टोरेंट में घरेलू सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा था, जिस पर कार्रवाई करते हुए सिलेंडर जब्त किया गया एवं चालानी कार्रवाई की गई।




