सैलाना नगर के एक मकान में लगी आग, दो टेंकरो व फायर ब्रिगेड से आग पर पाया काबू

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर के एक मकान में लगी आग, दो टेंकरो व फायर ब्रिगेड से आग पर पाया काबू

Mpkikhabar ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय सैलाना।

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर के बस स्टैंड क्षेत्र अंतर्गत भोई मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक डबल मंजिल मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है। आग लगने से कुछ ही देर में मकन से धुएं का गुब्बार उठने लगा। जिससे चारों ओर अफरा- तफरी का माहौल बन गया। गरीमत रही कि बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

मंगलवार शाम 5 बजे भोई मोहल्ले में स्थानीय निवासी केशुराम चौहान के मकान में अचानक आग की लपटें उठने लगी। आग कि लपटे उठता देख मकान से धुएं का गुब्बार दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही निजी पानी का टैंकर एवं नगर परिषद का फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे। ओर तुरंत ही आग बुझाने में जुट गए। आग मकान के उपर वाही पहली मंजिल में लगी हुई थी। बडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने में स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया।

आग लगने का कारण अभी अज्ञात बताया गया है। हालांकि शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन मकान में रखा घरेलू सामान जलने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *