भीषण गर्मी को देखते हुए छोटे स्कूली बच्चों के ग्रीष्मावकाश शुरू

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

भीषण गर्मी को देखते हुए छोटे स्कूली बच्चों की ग्रीष्मावकाश शुरू 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर की थी मांग

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम- (Ratlam) अन्ततः प्रशासन को जनता की मांग के आगे झुकना ही पड़ा। 25 अप्रेल से अब कक्षा 5 वीं तक के बच्चों की गर्मी की छुट्टियां घोषित हो गई। लगातार तापमान बढ़ने से अभिभावकों और जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने रतलाम कलेक्टर से बच्चों के स्कूलों में ग्रीष्मावकाश घोषित करने की मांग गत दिनों की थी।

1 मई से तो पूर्व से ही ग्रीष्मावकाश घोषित था ही। अप्रैल में 30 तक स्कूल लगाने के आदेश थे। अब नए आदेश के तहत कल यानि 25 अप्रेल शनिवार से ही छुट्टियां घोषित हो जाने से सभी ने राहत की सांस ली। हालांकि इस नए आदेश में शिक्षकों के लिए कोई राहत नहीं हैं। उन्हें पूर्ववत शाला समय में स्कूलों में जाना ही हैं। उनके अवकाश 1 मई से ही रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *