विकासखंड शिक्षा अधिकारी दडिंग का सैलाना पद पर पदस्थ होने पर किया सम्मान
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी अधिकारी संघ (अजाक्स) जिला रतलाम द्वारा संघ के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व संभागीय महासचिव जी. आर. दडिंग के विकासखंड शिक्षा अधिकारी सैलाना पद पर पदस्थ होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अजाक्स पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दडिंग का पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष अम्बाराम बोस ने कहा कि जी. आर. दडिंग लंबे समय से संगठन एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनका प्रशासनिक अनुभव एवं कार्यशैली शिक्षा विभाग में निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम देगी। कार्यक्रम में संभाग उपाध्यक्ष कविता डामोर, जिलाध्यक्ष कैलाश चंद पग्गी, संभागीय कोषाध्यक्ष कुणाल वर्मा, प्रेम सिंह कतिजा, हरिराम जाटव, सूरतलाल डामर, हरिराम ओहरी, मानसिंह देवड़ा, बसंत निनामा, अमरूलाल सोलंकी, शांतिलाल बोस, प्रकाश सोलंकी सहित बड़ी संख्या में अजाक्स पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।




