भीषण सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान एक और सहायक सचिव की थमी सांसे

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

भीषण सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान एक और सहायक सचिव की थमी सांसे

मृतक सहायक सचिवों की संख्या तीन से बढ़कर हुई चार

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) मंगलवार-बुधवार की रात्रि 3 बजे सैलाना क्षेत्र के रोजगार सहायक सचिव तुफान वाहन से भोपाल जाते समय देवास बाय-पास ग्राम बैरागढ़ तहसील एवं जिला देवास में हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

भीषण सड़क दुर्घटना में तीन सहायक सचिवों की मौत के
बाद इलाज के दौरान एक और सहायक सचिव की मौत कि खबर सामने आई है। सड़क हादसे के बाद इंदौर रैफर किया गंभीर रूप से घायल सहायक सचिव ने शुक्रवार को इंदौर के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड दिया। देवास हाई-वे पर काल बनकर आया ट्रक ने चौथी सांसें भी छीन ली। घटना के बाद मृतक सहायक सचिवों की संख्या तीन से बढ़कर चार हो गई है। हादसे की खबर से गांव में शोक की लहर फैल गई है।

बुधवार को देवास से इंदौर रैफर किया गंभीर रूप से घायल चौक सिंह डामर उम्र 35 वर्षीय निवासी तालाब बोरडी के सहायक सचिव की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मंगलवार बुधवार को 2 सहायक सचिव लखन कमोदिया उम्र 35 वर्षीय करिया एवं हुरजी उम्र 45 वर्षीय निवासी कांगसी की मौके पर ही मोत हो गई थी। इसी के साथ ही बुधवार को देवास के अमलतास में भर्ती प्यारेलाल खराडी उम्र 32 वर्ष निवासी भेरूघाट की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जब की एक ओर सहायक सचिव विनोद बामनिया उम्र 32 वर्ष निवासी अड़वानिया देवास के अमलतास में भर्ती था।

बुधवार को इंदौर रैफर किया गंभीर रूप से घायल सहायक सचिव चौक सिंह डामर ने इलाज के दौरान दम तोड दिया। तुफान वाहन से 9 सहायक सचिव सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे। उस समय तुफान वाहन मे वाहन चालक सहित 12 लोग सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *