सैलाना में वैष्णव बैरागी महिला मंडल ने निकाली शिव पंचायतम कावड़ यात्रा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना में वैष्णव बैरागी महिला मंडल ने निकाली शिव पंचायतम कावड़ यात्रा

सैलाना- (एमपी की खबर) रविवार को नगर के वैष्णव बैरागी महिला मंडल द्वारा श्रावण माह के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति से शिव पंचायतम कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ वैष्णव बैरागी कॉलोनी से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिला मंडल की सदस्याएं श्रद्धा के साथ शामिल हुईं।

कावड़ यात्रा के दौरान महिलाओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से होकर यात्रा निकाली। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। महिलाओं ने पारंपरिक रूप से कावड़ धारण कर भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों के साथ सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

कावड़ यात्रा घंटाघर के समीप स्थित श्री चैतन्य हनुमान मंदिर पहुंची। यहां वैष्णो बैरागी महिला मंडल की सदस्यों द्वारा विधि- विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान भोले बाबा का जलाभिषेक किया गया। जल अर्पित कर भगवान शिव की पूजा- अर्चना की गई तथा सभी के सुख,शांति और समृद्धि की प्रार्थना की गई।