अक्ष गुर्जर का राज्यस्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में चयन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

अक्ष गुर्जर का राज्यस्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में चयन

सैलाना- (एमपी की खबर) सांदीपनी मॉडल उमावि के प्रतिभावान छात्र अक्ष गुर्जर का चयन राज्य स्तरीय शालेय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 11 सितंबर तक सीहोर में किया जाएगा। अक्ष गुर्जर अंडर-17 आयु वर्ग के -73 किलोग्राम भार वर्ग में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। हाल ही में भानपुरा में आयोजित संभागीय स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अक्ष गुर्जर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक अर्जित किया।

शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। अक्ष गुर्जर की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य गिरीश सारस्वत, विद्यालय परिवार एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी दिपेंद्र सिंह ठाकुर, विद्यालय खेल शिक्षक अशोक सिंह गौर, युगांतर सिंह राठौर और लक्ष्मी यादव ने बधाई देते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।