बोदीना गांव के स्वास्थ्य केंद्र पर एचआईवी सघन जागरूकता शिविर का किया आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

बोदीना गांव के स्वास्थ्य केंद्र पर एचआईवी सघन जागरूकता शिविर का किया आयोजन

सैलाना- (एमपी की खबर) सैलाना नगर से 2 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत बोदीना में आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर अरुणोदय स्वयंसेवी संस्था और स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों द्वारा बुधवार को एचआइवी सघन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सीएमएचओ डॉ किरण वाड़ीवा के निर्देशन और बीएमओ डॉ राजेश मंडलोई और सेक्टर एमओ डॉ रचना पटेल के मार्गदर्शन में किया गया।

इस दौरान शिविर में आने वाले सभी लाभार्थियों की एचआइवी, बीपी, शुगर, हेपटाइटिस बी एवं सी, मलेरिया, सिकल सेल एनीमिया, सिफिलिस आदि की जांच की गई। तथा ग्रामीणों को आवश्यक उपचार सेवाएं भी दी गई। ग्रामीणों के बीच एचआईवी बीमारी के लक्षण, उपचार, बचाव आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान सरपंच, सीएचओ प्रशांत दवे, अंजली प्रजापति, एएनएम सुधा राठौड़, किरण रेठोदिया, शिक्षक कैलाश नारायण भाटी, सोहन सिंह, अरुणोदय संस्था के राहुल जैन, कीर्ति यादव, प्रगति बैरागी, मोइन खान, मोहम्मद खान, संजाब हुसैन कुरैशी, आशा कार्यकर्ता संगीता जाट, सीमा देवदा, बेबी सोलंकी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शाइना बी और ग्रामीण जन उपस्थित थे।