नगर के गौशाला में गोमाता की पूजन कर मनाया बलराम दिवस

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

नगर के गौशाला में गोमाता की पूजन कर मनाया बलराम दिवस

सैलाना- (एमपी की खबर) नगर के गोशाला में गोमाता की पूजन कर एवं उन्हें हरिघास के साथ पशु आहार खिलाकर बलराम दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गोवर्धन परिक्रमा पर स्थित आश्रम के संत श्री प्रेम संधू जी महाराज ने गो माता की पूजन की‌। इस अवसर पर व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया, गो सेवक सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह राठौर, नगर परिषद इल्डरमैन नाथुलाल राठौर ,दिलीप, कुमावत कारूलाल ग्वाले, उपस्थित थे।

गोशाला प्रबंधक प्रदीप त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश की सभी गोशालाओं में बलराम दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। सैलाना नगर के गोशाला में गोमाता का पूजन कर गोवर्धन पर्वत मथुरा वृंदावन उत्तर प्रदेश में स्थित आश्रम के संत श्री प्रेम संधू जी महाराज के सानिध्य में इस वर्ष इस्कॉन मंदिर रतलाम पर जन्माष्टमी का आयोजन मनाया जाएगा।