सैलाना महाविद्यालय की युवा रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण का किया आयोजन
सैलाना- (एमपी की खबर) सैलाना शासकीय महाविद्यालय में युवा रेडक्रॉस सोसाइटी के अंतर्गत प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण का आयोजन विद्यार्थियों के लिए किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर पी पाटीदार ने की। अपने उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. आर पी पाटीदार ने प्राथमिक उपचार के प्रशिक्षण में बताए गए उपायों को जीवन में आत्मसात करने की बात कही।
मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. शैलेंद्र डांगे, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सैलाना द्वारा विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार के लिए बहुत ही सरल तरीके से दैनिक जीवन में आवश्यक उपचारों की जानकारी दी। डॉ. डांगे ने नेपाल त्रासदी की घटना से प्रभावित लोगों के उपचार, कुत्ते के काटने सांप के काटने की घटनाए, टाइफाइड, बुखार, डेंगू, कुपोषण की समस्या से बचने के लिए प्राथमिक उपचार की बात विद्यार्थियों को बताइए तथा ग्रामीण आंचल में मिथक व अंधविश्वास को छोड़कर प्राथमिक उपचार शीघ्र करने का सुझाव विद्यार्थियों को दिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सौरभ ई लाल प्रो. अनुभा कानडे, डॉ अशोक रावत, डॉ. एस एस रावत, डॉ बालकृष्ण चौहान, रक्षा यादव, प्रो. कविता चौधरी, प्रो. चेतन जयंत सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन युवा रेडक्रॉस सोसायटी प्रभारी प्रो. भूपेंद्र मंडलोई ने किया तथा आभार प्रो. महेंद्र वर्मा ने किया।




