रतलाम के देव निमिष व्यास ने युवा संसद में बढ़ाया जिले का गौरव

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम के देव निमिष व्यास ने युवा संसद में बढ़ाया जिले का गौरव

ब्यूरो रिपोर्ट एमपी की खबर रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) मध्यप्रदेश विधानसभा भोपाल में 13 और 14 अगस्त को आयोजित संसद युवा संसद 2026 में देश के 28 राज्यों से 85 से अधिक युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रतलाम का प्रतिनिधित्व करते हुए देव निमिष व्यास ने प्रभावी वक्तव्य, शोध और तर्कपूर्ण प्रस्तुति से अपनी पहचान बनाई।

दो दिवसीय युवा संसद में देव निमिष व्यास को सत्तापक्ष की ओर से केंद्रीय जल शक्ति मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। पहले दिन भारत में बढ़ते पर्यावरण संकट पर चर्चा हुई। उन्होंने जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन को लेकर सरकार का पक्ष रखा। अपने वक्तव्य के अंत में उन्होंने कविता के माध्यम से जल बचाने का संदेश दिया।
दूसरे दिन सदन में समान नागरिक संहिता पर चर्चा हुई। देव व्यास ने इसके समर्थन में अपने विचार रखते हुए कहा कि धर्म, भाषा और पूजा की पद्धतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन न्याय का आधार अलग नहीं होना चाहिए।

कार्यक्रम में उनके शोध कार्य को भी विशेष पहचान मिली। उन्हें सर्वश्रेष्ठ शोध कार्य के लिए राजा भोज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि को रतलाम के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर के इस युवा संसदीय मंच पर देव निमिष व्यास की सक्रिय सहभागिता ने रतलाम के युवाओं की प्रतिभा और संसदीय क्षमता को नई पहचान दिलाई।