सैलाना नगर में धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती, श्री चैतन्य हनुमान मंदिर में भव्य महाआरती

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर में धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती, श्री चैतन्य हनुमान मंदिर में भव्य महाआरती

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय सैलाना

रतलाम- (मध्यप्रदेश) जिले के सैलाना नगर में सर्व ब्राह्मण समाज एवं श्री परशुराम कल्याण बोर्ड, सैलाना के तत्वावधान में भगवान श्री परशुराम जी के पावन अवसर पर महाआरती का भव्य एवं श्रद्धामयी आयोजन घंटाघर स्थित श्री चैतन्य हनुमानजी मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

महाआरती से पूर्व मंदिर परिसर में विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री परशुराम जी की आरती उतारी गई, इस दौरान सभी ने क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश परशुराम बोर्ड के विधानसभा अध्यक्ष पं. प्रदीप शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, पं. जितेंद्र नागर, महेंद्र शुक्ला, सुनीलराज शर्मा, अनिल मेहता, नितिन पाठक, युवराज त्रिवेदी, नितीन जी व्यास, अमित जी शर्मा सहित समाज के अन्य वरिष्ठ एवं युवा सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान परशुराम जी के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे त्याग, पराक्रम और धर्म की रक्षा के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता, संस्कार और सेवा भावना को और अधिक मजबूत किया जा सकता है। आयोजन के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई और कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *