सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा रतलाम।
रतलाम- (मध्यप्रदेश) जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में जिले में सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत कुओं पर रेडियम स्टिकर लगाए गए, ताकि रात्रि के समय उनकी दृश्यता बढ़े और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। इस दौरान बड़ी संख्या में कुओं को चिन्हित कर उन पर स्टिकर लगाए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अपील की गई कि वे सतर्कता बरतें और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं, जिससे दुर्घटनाओं से बचाव सुनिश्चित हो सके।




