सैलाना नगर में श्री चिंताहरण गणेशजी को लगाएं 5 हजार मोदकों का भोग
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा नगर, घर-घर हुई मिट्टी के गणपतिजी की स्थापना

सैलाना- (एमपी की खबर) नगर में 10 दिवसीय गणेश उत्सव का आयोजन का शुभारंभ हुआ। गणेश उत्सव समिति सहित विभिन्न पांडालों में विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं की स्थापनाएं की गई। नगर भर में “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे गूंजते नजर आए।
वही गणेश उत्सव को लेकर घर-घर मिट्टी के गणेशजी की प्रतिमाएं तैयार कर स्थापित की गईं। पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आस्था को जोड़ते हुए मिट्टी से निर्मित गणपति प्रतिमाओं की स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। गणेश उत्सव के दौरानआगामी दस दिनों तक भगवान श्री गणेश की विधि-विधानपूर्वक पूजा- अर्चना की जाएगी। प्रतिदिन सुबह-शाम आरती, पूजन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति पांडालों में पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
श्री चिंताहरण गणेशजी को लगाएं 5 हजार मोदकों का भोग
नगर के प्रसिद्ध श्री चिंताहरण गणेश मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर गणेश उत्सव समिति की ओर से भगवान श्री गणेशजी को 5 हजार मोतीचूर के लड्डुओं का भोग लगाया गया। भोग के पश्चात मंदिर परिसर में महाआरती और हवन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को भगवान श्री गणेश के भोग लगाए गए लड्डुओं की प्रसादी वितरित की गई। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।




