सेवालाल की स्मृति में स्कूली बच्चों को कॉपी-किताबें वितरित, पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सेवालाल की स्मृति में स्कूली बच्चों को कॉपी-किताबें वितरित, पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

ब्यूरो रिपोर्ट एमपी की खबर रतलाम

रतलाम- (sailana) सैलाना क्षैत्र के गुड़भेली पंचायत के ग्राम अल्काखेड़ा के प्राथमिक शाला में शुक्रवार को एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया।BAP (भारत आदिवासी पार्टी) के जिला उपाध्यक्ष सुनील निनामा के नेतृत्व में उनके सहभागी बलराम निनामा, सुरेश, मुकेश निनामा एवं अन्य मित्रों द्वारा स्वर्गीय सेवालाल निनामा (समाजसेवी) की स्मृति में स्कूली बच्चों को कॉपी, किताबे एवं पुस्तकें भेंट की गईं। इस अवसर पर बच्चों को पढ़ाई के महत्व के बारे में बताया गया और उन्हें निरंतर अभ्यास कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई।

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज और देश को आगे ले जाने का सबसे बड़ा माध्यम है। कार्यक्रम में प्राथमिक शाला के शिक्षक एवं अल्काखेड़ा के आदिवासी बंधु एवं नगर के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने सुनील निनामा एवं उनके साथियों द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की सराहना की। इस मौके पर BAP पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुनील निनामा ने संकल्प लिया कि वे गांव-गांव जाकर सामाजिक बंधुओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करेंगे और बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते रहेंगे।