रतलाम के काटजू विधि महाविद्यालय से निकली तिरंगा रैली, गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश
सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा, एमपी की खबर रतलाम
रतलाम- (Ratlam) डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम मे दिनांक 13 अगस्त 2026 से दिनांक 15 अगस्त 2026 तक “हर घर तिरंगा अभियान“ अन्तर्गत दिनांक 13 अगस्त 2026 को महाविद्यालय परिसर मे राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रीय गान के पश्चात् (पैदल मार्च) रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली महाविद्यालय प्रागंण से प्रारम्भ होकर कान्वेंट स्कुल चैराहा, जिला न्यायालय चैराहा, उपभोक्ता प्रतितोषण कार्यालय रोड, कालिका माता मंदीर से होती हुई पुनः महाविद्यालय परिसर पर रैली का समापन हुआ।
“हर घर तिरंगा अभियान“ पर्व के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुराधा तिवारी एवं समस्त प्राध्यापकगण एवं कर्मचारियो सहित अत्यधिक संख्या मे विध्यार्थियों ने तिरंगा रैली मे सक्रिय सहभागिता की।




