रतलाम के कालिका माता मेले में मंगलवार को गूंजेंगे भजनों के स्वर, अधिष्ठा-अनुष्का भटनागर देंगी प्रस्तुति
रतलाम के नवरात्रि मेले में 13 अक्टूबर को भजन संध्या का आयोजन, भक्ति गीतों से सजेगी शाम
रतलाम-(मोहित शर्मा) शहर में आयोजित श्री कालिका माता नवरात्रि मेले में मंगलवार, 13 अक्टूबर को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें भजन गायिका जोड़ी अधिष्ठा-अनुष्का भटनागर अपनी प्रस्तुतियां देगी। नवरात्रि के दौरान आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को भक्ति गीतों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। अधिष्ठा-अनुष्का भटनागर भक्ति संगीत के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी प्रस्तुतियों में भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी और खाटू श्याम से जुड़े भजन शामिल रहते हैं। भजन संध्या के माध्यम से वे श्रोताओं के बीच भक्तिमय माहौल बनाने का प्रयास करेंगी।
श्री कालिका माता मंदिर परिसर में आयोजित नवरात्रि मेले में धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे गए हैं। मेले में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से भी लोगों के पहुंचने की संभावना है। मंगलवार को होने वाली भजन संध्या मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हिस्सा रहेगी।




