श्री कालिका माता मेले में फिटनेस नहीं मिलने से शुरू नहीं हो सके बड़े झूले, सोमवार से संचालन की उम्मीद

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

श्री कालिका माता मेले में फिटनेस नहीं मिलने से शुरू नहीं हो सके बड़े झूले, सोमवार से संचालन की उम्मीद

रतलाम- (एमपी की खबर) श्री कालिका माता मंदिर परिसर में रविवार से नवरात्रि मेले की शुरुआत हो गई, लेकिन फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं मिलने के कारण ब्रेक डांस, नाव सहित अन्य बड़े झूले शुरू नहीं हो सके। इसके चलते आंबेडकर ग्राउंड में मेले की रौनक फीकी नजर आई।

मेले में पहुंचे लोगों को बड़े झूलों का आनंद लिए बिना ही वापस लौटना पड़ा। खासकर झूलों का इंतजार कर रहे बच्चों और परिवारों को निराशा हाथ लगी। अब सोमवार से झूलों का संचालन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।