दूध-घी की जांच के लिए विशेष अभियान, घी का नमूना लिया
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) आयुक्त महोदय के आदेश एवं कलेक्टर के निर्देशन में दूध एवं घी की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत फार्म राजेंद्र टांक, जावरा से नोवा घी (400 एमएल पैक) का नमूना मानक स्तर की जांच के लिए लिया गया। मौके से 5 लीटर घी जब्त किया गया।
इसी प्रकार शिवगढ़ बस स्टैंड पर दूध कलेक्शन कर रही पिकअप से उमराव सिंह गुर्जर के मिक्स्ड मिल्क के दो नमूने जांच के लिए लिए गए। सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरिया एवं ज्योति बघेल, खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम द्वारा की गई।




