सैलाना के सांदीपनी मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया जावरा पॉलिटेक्निक कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना के सांदीपनी मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया जावरा पॉलिटेक्निक कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण

रतलाम- (एमपी की खबर) वही रतलाम जिले के शासकीय संदीपनी मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। विद्यालय के इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) विषय के छात्र-छात्राओं ने 29 सितंबर 2026 को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, जावरा का भ्रमण किया। इस शैक्षणिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा और आधुनिक कंप्यूटर लैब्स के व्यावहारिक कामकाज से रूबरू कराना था।

जावरा पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचने पर संस्था के प्राचार्य इंदल सिंह और स्टाफ ने सैलाना मॉडल स्कूल के दल का आत्मीय स्वागत किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का सफल संचालन और मार्ग दर्शन शिक्षक ऋषिकांत देवड़ा, नाविश्ता अली और धर्मेंद्र सिंह सिसौदिया द्वारा किया गया। शिक्षकों के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कॉलेज की विभिन्न तकनीकी प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर नेटवर्क सेटअप और उन्नत सॉफ्टवेयर सिस्टम का बारीकी से अवलोकन किया।

कॉलेज के प्राचार्य इंदल सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल दौर में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का महत्व लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में आईटी और तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने के गुरु सिखाए और व्यावहारिक ज्ञान पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। दल में शामिल शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कंप्यूटर नेटवर्किंग, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर टूल्स से जुड़े अपने संशयों को दूर किया। संदीपनी मॉडल एचएसएस सैलाना के विद्यार्थियों ने इस यात्रा को भविष्य के लिए बेहद ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया।