सैलाना के जितेंद्रसिंह राठौड़ बने संभागीय महामंत्री

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना के जितेंद्रसिंह राठौड़ बने संभागीय महामंत्री

रतलाम- (एमपी की खबर) राजपूत सर्वोत्तम सहयोग संस्थान के उज्जैन संभाग के महामंत्री पद पर सैलाना के राजपूत समाज के अग्रणी जीतेन्द्र सिंह राठौड़ (छोटू दरबार) की नियुक्ति की गई हैं।ये नियुक्ति संगठन के पद वितरण प्रभारी सेवा निवृत डी एस पी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ताराखेड़ी की अनुशंसा पर जितेन्द्रसिंह राठौड़ की सामाजिक सक्रियता के मद्देनजर की गई।

समाज के कमजोर तबकों का सहयोगी हैं,ये संगठन

दरअसल प्रदेश में राजपूत समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के शैक्षणिक,रोजगार और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ये संगठन काम करता हैं। संगठन राजस्थान के जयपुर से संचालित हैं। और महेंद्रसिंह जाखली इसके संस्थापक हैं।मध्यप्रदेश में भी इस संगठन की सामाजिक गतिविधियों से राजपूत समाज के कई पात्र जरूरतमंदों को मदद मिली हैं। दो वर्ष पूर्व गठित इस संगठन के बैनरतले अब तक 44 परिवारों को एक करोड़,21 लाख,50 हजार की आर्थिक मदद दी जा चुकी हैं।राजस्थान, मध्यप्रदेश में इसकी सक्रियता से समाज के कमजोर वर्ग को खासी राहत मिली हैं।

सैलाना के राठौड़ नियुक्त हुए संभागीय महामंत्री

सैलाना के राजपूत समाज के अग्रणी जीतेन्द्र सिंह राठौड़ को उनकी सक्रियता,सेवा भाव,काबिलियत को देखते हुए हाल ही में संगठन ने उज्जैन संभाग के महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी हैं।उनसे और अधिक ऊर्जा से कार्य करने की अपेक्षा संगठन ने की हैं। राठौड़ ने सभी वरिष्ठों का आभार मानते हुए अपनी पूरी ऊर्जा इस सामाजिक अभियान में झोंकने की बात कही।