सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन सेवा के द्वितीय दिवस विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
रतलाम- (एमपी की खबर) रतलाम जिला के सैलाना क्षैत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित “सेवा संकल्प अभियान” अंतर्गत आंगन मिलन सेवा के द्वितीका दिवस आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न जनजागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। आयोजन सालाना परिक्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर आयोजित किए गए
कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाषचंद्र जैन, प्रभारी परियोजना अधिकारी दीपा चौधरी एवं ऋतु पटेल, कंचन त्रिवेदी, ज्योति गोस्वामी, अमिता राठौर, मीना मालवीय, पर्यवेक्षक सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की अन्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। सकरावदा पंचायत मकोडिया रुडी पंचायत बायड़ी पंचायत और समस्त परिक्षेत्र की पंचायत में कार्यक्रम बड़े ही जोश और उल्लास के साथ मनाया गए।
द्वितीय दिवस आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों एवं माताओं के साथ संवाद, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, स्वच्छता एवं साफ-सफाई के प्रति जागरूकता, आंगनवाड़ी सेवाओं की जानकारी तथा समुदाय की सहभागिता बढ़ाने से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कार्यकर्ताओं द्वारा हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया तथा आंगनवाड़ी केंद्र को बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनाने का संदेश दिया गया।
अधिकारियों द्वारा अभियान के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों में “सेवा, सहभागिता और संकल्प” की भावना को मजबूत करने तथा प्रत्येक पात्र हितग्राही तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के साथ ग्रामीणजन एवं हितग्राही महिलाएं भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन जनसहभागिता एवं विभागीय सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के संकल्प के साथ किया गया।




