सैलाना क्षेत्र के विकास कार्यों एवं जनहित के मुद्दों को लेकर एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से की सौजन्य भेंट
विकास कार्यों को गति देने और क्षेत्र की जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
रतलाम- (एमपी की खबर) जिले के सैलाना क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों को गति देने तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के निराकरण को लेकर मध्यप्रदेश शासन के एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की गई। इस दौरान सैलाना क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, क्षेत्र की आवश्यकताओं और आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
भेंट के दौरान क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न निर्माण एवं जनकल्याणकारी कार्यों की प्रगति, स्थानीय नागरिकों की अपेक्षाओं तथा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विषय मंत्री काश्यप के समक्ष रखे गए। साथ ही सैलाना क्षेत्र में विकास की संभावनाओं को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर मंत्री चेतन्य काश्यप ने क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। जनप्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य शासन के सहयोग और मार्गदर्शन से सैलाना क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा आमजन को इसका लाभ प्राप्त होगा।इस सौजन्य भेंट के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, वरिष्ठ भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी, भाजपा नेता मोतीलाल निनामा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, सरवन मंडल अध्यक्ष भेरू सिंह निनामा, रावटी मंडल अध्यक्ष मनेन्द्र जाट, जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।




