रतलाम पुलिस में बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम पुलिस में बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी

रतलाम (एमपी की खबर) पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले में पदस्थ 11 निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार 9 पुलिस थानों में नए थाना प्रभारी पदस्थ किए गए हैं, जबकि दो निरीक्षकों को रिजर्व केंद्र रतलाम भेजा गया है।

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक आनंद सिंह आजाद को थाना प्रभारी नामली, कार्यवाहक निरीक्षक अमित कुमार कोरी को थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम, निरीक्षक अर्जुन सेमलिया को थाना प्रभारी कालूखेड़ा, निरीक्षक लिलियन मालवीय को थाना प्रभारी शिवगढ़ और निरीक्षक मनीष डावर को थाना प्रभारी रावटी बनाया गया है। इसी तरह निरीक्षक जितेंद्रपाल सिंह जादौन को थाना प्रभारी रिंगनोद, निरीक्षक सुमित मिश्रा को थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा, निरीक्षक राजेश्वर वर्मा को थाना प्रभारी सरवन तथा निरीक्षक प्रेमलता खत्री को थाना प्रभारी आजाक पदस्थ किया गया है।वहीं निरीक्षक रणजीत सिंह मकवाना और निरीक्षक शंकर सिंह चौहान को रिजर्व केंद्र रतलाम भेजा गया है। एसपी अमित कुमार द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।