पूज्य साध्वी चारु दर्शा श्री जी की गुणानुवाद सभा आयोजित
पूज्य साध्वी चारु दर्शा श्रीजी के देवलोक गमन पर अष्टानिका महोत्सव की आयोजन। पूर्णाहुति पर गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया
रतलाम- (एमपी की खबर) सैलाना श्री संघ में आठ दिवसीय अष्टानिका का महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के महापूजन अभिषेक। संपन्न हुए इस महोत्सव के पूर्ण होने पर पूज्य साध्वी जी श्री की गुणानुवाद सभा का आयोजन साध्वी श्री मयूरिता, श्री जी साध्वी श्री विदिता, श्री जी साध्वी श्री प्रभुता श्री जी की निश्रा में किया गया।
गुणानुवाद सभा मे इंद्रेश चंडालिया, डॉ कमलेश गोस्वामी, इंदौर अंकित जैन, उन्हेंल शशिजी जैन, उन्हेंल सारिका जैन, रतलाम मीनाक्षी मोदी ने अपने विचार व्यक्त किए।
गुणानुवाद सभा के पूर्व बच्चों द्वारा साध्वी जी को समर्पित प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पुज्य साध्वी श्री चारुदर्श श्री जी की सेवा में निस्वार्थ भाव से समर्पित रहे। चिकित्सक डॉ राहुल चौधरी, डॉ एनके चौधरी, डॉ दीशांत चंडालिया एवं अजय कोठरी का चातुर्मास समिति द्वारा सम्मान किया गया। पुज्ज साध्वी जी की पालकी यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए सेलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश एवं नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला का भी सम्मान किया गया।
8 दिवसीय महोत्सव के सभी लाभार्थियों का चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रियंका चंडालिया, उपाध्यक्ष नवनीत मेहता, पवन चंडालिया, सचिव अपूर्व नाहटा, कोषाध्यक्ष शुभम मेहता एवं समिति के सदस्यों द्वारा बहुमान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन वैभव जैन ने एवं आभार प्रदर्शन संघ अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता ने किया।



