साइबर क्राइम और नशा समाज के लिए घातक – पिंकी आकाश,शीना खान
साइबर क्राइम और नशा मुक्ति पर पुलिस अधिकारियों का व्याख्यान
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (sailana) शासकीय महाविद्यालय में साइबर क्राइम और नशा मुक्ति पर सैलाना क्षेत्र की थाना प्रभारी श्रीमती पिंकी आकाश एवं उप निरीक्षक श्रीमती शीना खान ने महाविद्यालय में चल रहे अभिमुखीकरण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को संबोधित किया। अपने स्वागत उद्बोधन में प्राचार्य डॉक्टर आर.पी. पाटीदार ने दोनों पुलिस अधिकारियों से विद्यार्थी हित में अपने अनमोल सुझाव देने का आग्रह किया।
थाना प्रभारी पिंकी आकाश में अपने उद्बोधन में साइबर क्राइम से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी से भी सांझा ना करें। अपने बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड नंबर को हमेशा अपने तक सीमित रखें। कभी भी ओटीपी या पिन किसी को ना बताएं। अज्ञात लिंक, संदेश पर क्लिक न करें। बैंक कभी भी फोन पर निजी जानकारी नहीं मांगता। मजबूत पासवर्ड बनाएं ,दो चरण प्रमाणीकरण सक्रिय करें। सुरक्षित एप्स और साइट का उपयोग करें और यदि आपके साथ धोखाधड़ी हो जाती है तो 1930 पर डायल कर तुरंत जानकारी दें। आकाश ने विद्यार्थियों को सचेत करते हुए कहा कि यदि लड़की नाबालिग है और यदि वह अपनी मर्जी से भी किसी के साथ गई है तो भी संबंधित को सजा होगी।
वहीं उप निरीक्षक खान ने नशा मुक्ति से संबंधित अपने व्याख्यान में विद्यार्थियों से कहा कि नशा बर्बादी की ओर ले जाता है तथा अपने उन मित्रों से दूर रहे जो आपको इसकी और धकेलते हैं। आपको पहचान करनी होगी कि कौन हमारा हितेषी है और कौन नहीं । आपने इस हेतु काउंसलिंग एवं पुनर्वास हेतु हेल्पलाइन नंबर14446 भी अपने विद्यार्थियों को बताया की आवश्यकता पड़ने पर आप इस नंबर पर मदद ले सकते हैं। आज के अभिमुखीकरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना ,मानसिक स्वास्थ्य एवं महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय संबद्ध विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ सौरभ ई लाल ने किया एवं आभार डॉ. बालकृष्ण चौहान ने माना।




