मुख्यमंत्री तीर्थ योजनान्तर्गत हरिद्वार, ऋषिकेश हेतु नगर के 9 यात्री रवाना
सैलाना- (एमपी की खबर) मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनान्तर्गत नगर परिषद् को आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमे कुल 9 यात्री हरिद्वार, ऋषिकेश हेतु बुधवार को नगर परिषद् से रेल्वे स्टेशन हेतु रवाना किए गए। यात्रियों के वाहन को नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला,सीएमओ नितु सिह, पार्षद विशाल धभाई, मुकेश पटेल, पार्षद प्रतिनिधि प्रशांत मांडोत, एल्डर मेन वरदीचन्द पाटीदार, रवि शर्मा, नाथूलाल राठौड़ द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर यात्रा प्रभारी हुक्मीचंद परिहार, धन्नालाल परमार, निकाय कर्मचारी अभिमन्यु ग्वाले, धन्नालाल परमार, नवीन ग्वाले, मांगीलाल कटारा, जितेन्द्र राणा आदि उपस्थित थे। वहीं सभी हरिद्वार ऋषिकेश जाने वाले तीर्थ यात्रियों को पार्षद विशाल धभाई की ओर से 500 ग्राम नमकीन भी भेंट किया गया।




