सैलाना क्षेत्र के रामगढ़ माध्यमिक विद्यालय में 61 विद्यार्थियों को साइकिलों का वितरण

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (sailana) सैलाना क्षेत्र के शासकीय माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ में सोमवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष कैलाशी रामचन्द्र चारेल रहीं, जबकि अध्यक्षता उपसरपंच सुखवीर सिंह चौधरी ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने, स्वच्छ रहने तथा व्यसनों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो जितना पिएगा, वह उतना ही दहाड़ेगा।” उन्होंने विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री द्वारा प्रदाय की गई साइकिल का सदुपयोग कर समय पर विद्यालय पहुंचने और मन लगाकर अध्ययन करने की अपील की। साथ ही बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सरकार द्वारा लैपटॉप एवं स्कूटी जैसी प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में उपसरपंच सुखवीर सिंह चौधरी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा को प्राथमिकता देने और समय पर विद्यालय आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रारंभ की गई साइकिल वितरण योजना को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा निरंतर संचालित किया जा रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट एवं युवा उद्यमिता जैसी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का भी संदेश दिया। कार्यक्रम में 61 छात्र-छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामचंद्र मईड़ा, शिक्षक रमेश कुमावत, राहुल परिहार, किशनलाल चारेल, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक जगदीश पांचाल, अमृतलाल वड़कियां, गौरव जाट, रूपलाल, कालूभाई सहित बड़ी संख्या में पालक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन किशनलाल चारेल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन रमेशचंद कुमावत ने व्यक्त किया।





The bonus offers here are insane compared to other sites I’ve tried. Everything is straightforward and the support team is helpful. Just use ricabetlogin to get started.