ऑपरेशन “सुरक्षा कवच” को जनसहयोग से मिली नई मजबूती- अपराधों के खुलासे में सहयोगी सीसीटीवी कैमरा धारकों एवं सीसीटीवी टीम को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

ऑपरेशन “सुरक्षा कवच” को जनसहयोग से मिली नई मजबूती- अपराधों के खुलासे में सहयोगी सीसीटीवी कैमरा धारकों एवं सीसीटीवी टीम को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

जनसहयोग से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से कई गंभीर एवं संपत्ति संबंधी अपराधों का हुआ खुलासा, पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम- (Ratlam) बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण, प्रभावी निगरानी व्यवस्था एवं अपराधों के त्वरित खुलासे के उद्देश्य से संचालित ऑपरेशन सुरक्षा कवच अभियान के अंतर्गत जनसहयोग से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हेतु लगातार अपील की जा रही है। इसी प्रयास के परिणामस्वरूप जिलेभर में नागरिकों द्वारा अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी सहायता से कई गंभीर एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के खुलासे में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा इस अभिनव पहल को आगे बढ़ाते हुए आज नवीन पुलिस कंट्रोल रूम, रतलाम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन जागरूक नागरिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिनके द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की सहायता से पुलिस को अपराधों के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में सफलता मिली।

महिलाओं से सोने की नथ लूटने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी में मिला सहयोग-

निम्न नागरिकों के घरों एवं प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से थाना माणकचौक एवं थाना रावटी क्षेत्र में महिलाओं से सोने की नथ लूटकर फरार हुए आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई-

1.संजय पिता शांतिलाल मालवीय, निवासी विंध्यवासिनी कॉलोनी रतलाम।

2. मुकेश पिता भगीरथ मौर्य, निवासी बाजना बस स्टैंड

3. वीरेंद्र सिंह पिता मनोहर सिंह राठौर, निवासी 39 निराला नगर।

12 लाख की चोरी के खुलासे में महत्वपूर्ण योगदान-

थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम अंतर्गत घटित लगभग 12 लाख मूल्य के आभूषण एवं नकदी चोरी प्रकरण के खुलासे में दिव्या जाट द्वारा अपने निवास पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे से प्राप्त फुटेज अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हुए, जिसके आधार पर पुलिस को अपराध के अनावरण में सफलता मिली।

सैलाना ज्वेलर्स चोरी कांड के खुलासे में नागरिकों का सहयोग-

थाना सैलाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की घटना के खुलासे में निम्न नागरिकों द्वारा अपने घरों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त फुटेज ने पुलिस जांच को महत्वपूर्ण दिशा प्रदान की-

1. प्रशांत मंडोत, निवासी सैलाना।

2. संजय कुमावत, निवासी सैलाना‌।

3. लुकमान बुरहान, निवासी सैलाना।

4. विशाल कुमावत, निवासी सैलाना।

5. यश मेहता, निवासी सैलाना।

90 क्विंटल गेहूं चोरी प्रकरण में भी मिली सफलता-

गोलू बोरीवाल निवासी बड़ावदा के प्रतिष्ठान पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की सहायता से 90 क्विंटल गेहूं चोरी प्रकरण के आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी संभव हो सकी। उक्त कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से रतलाम सहित अन्य जिलों में घटित चोरी की वारदातों के संबंध में भी महत्वपूर्ण खुलासे हुए।

सीसीटीवी शाखा की टीम भी हुई सम्मानित-

सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संपत्ति संबंधी अपराधों के खुलासे, तकनीकी विश्लेषण एवं आरोपियों की ट्रैकिंग में सराहनीय कार्य करने पर पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा सीसीटीवी शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया।

सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी-

1. उपनिरीक्षक राजा तिवारी (सीसीटीवी प्रभारी)।

2. प्रधान आरक्षक शांतिलाल डिंडोर।

3. आरक्षक पारस चावला।

4. आरक्षक देवेन्द्र सिंह डोडिया।

ऑपरेशन सुरक्षा कवच को और मजबूत बनाने का संकल्प-

कार्यक्रम में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक गायत्री सोनी, थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक पिंकी आकाश उपस्थित रहीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे आधुनिक पुलिसिंग का अत्यंत प्रभावी माध्यम हैं। अपराध की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी एवं अपराधियों की पहचान में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आमजन से अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही “ऑपरेशन सुरक्षा कवच” को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *