सैलाना नगर में वार्ड स्तरीय संध्याकालीन शिविर का आयोजित
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (sailana) जिला कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशन में जिलेभर में आयोजित किए जा रहे वार्ड स्तरीय संध्याकालीन शिविरों के अंतर्गत नगर परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 6 में शिविर का आयोजन किया गया।
नगर परिषद द्वारा पूर्व में वार्ड क्रमांक 1 से 5 तक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इसी श्रृंखला में आयोजित वार्ड क्रमांक 6 के शिविर का निरीक्षण परियोजना अधिकारी अरुण कुमार पाठक द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान पाठक ने नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने पर बल दिया। शिविर में वार्ड पार्षद, नगर परिषद के कर्मचारी व वार्ड के रहवासिय उपस्थित थे।





Such a fun place to hang out and try my luck. The gameplay is intuitive and I had no issues registering. Love the vibe at phmagojili.
This casino has such a vibe! I feel lucky every time I log in. The graphics are amazing and the gameplay is very immersive. swertewincasino