जिला कलेक्टर मिशा सिंह ने पिपलोदा क्षेत्र में किया भ्रमण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जिला कलेक्टर मिशा सिंह ने पिपलोदा क्षेत्र में किया भ्रमण

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम (Piploda) रतलाम जिला कलेक्टर मिशा सिंह ने पिपलौदा तहसील के ग्राम राकोदा, बडायला माता जी, अयाना में किसान पहचान पत्र शिविर का निरीक्षण कर कार्य में प्रगति के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान उन्होंने पेयजल प्रबंधन, मानसून के दौरान अतिवृष्टि से बचाव आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कृषकों से आगामी फसल बुवाई, उर्वरक आदि के संबंध में चर्चा की। ग्राम वासियों की समस्याएं सुनकर निराकरण के निर्देश दिए। तथा तत्पश्चात तहसील कार्यालय पिपलौदा का निरीक्षण कर पोर्टल पर योजनाओं की प्रगति के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान एसडीएम रचना शर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *