सिंहस्थ 2028 की तैयारियो को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने जावरा क्षेत्र में किया निरीक्षण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सिंहस्थ 2028 की तैयारियो को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने जावरा क्षेत्र में किया निरीक्षण

पड़ाव स्थलों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम- (Jaora) आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों के मद्देनजर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने जावरा क्षेत्र का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए बनाये जाने वाले पडाव क्षेत्रो का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसडीएम जावरा सुनील जायसवाल,ई ई पीडब्ल्यू डी चौहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

अधिकारियों ने सिंहस्थ से जुड़े प्रस्तावित कार्यों, सुगम यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्थाएं तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए किए जा रहे इंतजामों का अवलोकन कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी बुनियादी व्यवस्थाएं समय से पहले सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भूतेड़ा ,बडावदा एवं 8-लेन मार्ग पर विकसित किए जा रहे दो रेस्ट एरिया (विश्राम स्थल) का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *