रतलाम में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर यूनिट सील
शिप्रा इंटरप्राइजेज और आदर्श जूस सेंटर से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam) आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए संभागीय उड़नदस्ता दल गठित किया गया है।
संभागीय उड़न दस्ता द्वारा वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार उज्जैन संभाग के जिलों में निगरानी एवं निरीक्षण कार्यवाही कर ज्यूस, शीतल पेय, मिठाईयाँ, लड्डू खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के उद्देश्य के लिए खाद्य पदार्थों के नमूनें संग्रहित कर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाने के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में शनिवार को शिप्रा इंटरप्राइजेज प्रताप नगर रतलाम एवं आदर्श जूस सेंटर दो बत्ती रतलाम पर बड़ी कार्रवाई की गई।
शिप्रा इंटरप्राइजेज पर पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर अनियमित एवं अस्वस्कर परिस्थितियों में तैयार किया जाता था साथ ही पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर की बोतलों पर ना तो पैकिंग डेट थी ना ही एक्सपायरी डेट अंकित की जा रही थी। लैब का संचालन भी बंद पाया गया। अस्वछकर परिस्थितियों में निर्माण होने एवं लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन के चलते खाद्य अनुज्ञप्ति के निलंबन की कार्रवाई मौके पर ही प्रस्तावित की गई एवं खाद्य पदार्थ माही पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर 500 एमएल एवं वाटर लियो पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर 1 लीटर के नमूने संग्रहित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला मध्य प्रदेश भोपाल भेजे गए।
साथ ही मौके से माही पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर 500 एमएल के 1608 बोतल एवं वाटर लियो पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर 1 लीटर की 1100 बोतल जप्त की गई। साथ ही परिसर को सील बंद किया गया इसी क्रम में आदर्श जूस सेंटर पर ज्यूस का निर्माण अस्वछकर परिस्थितियों एवं गंदगी में किया जा रहा था। मौके पर अमूल फ्रेश क्रीम एक्सपायरी डेट का उपयोग खाद्य पदार्थों के निर्माण में किया जा रहा था। जिसके चलते मौके से एक्सपायर डेट की अमूल फ्रेश क्रीम, अनार जूस एवं मेंगो शेक पनीर का नमूना जांच हेतु संग्रह किया गया।
सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संभागीय उड़न दस्ते में बसंत दत्त शर्मा, शैलेश गुप्ता खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित थे।




