एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत सैलाना के ग्राम करिया टंकी परिसर में किया पौधारोपण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत सैलाना के ग्राम करिया टंकी परिसर में किया पौधारोपण

परिसर में अलग अलग प्रजाती के फलदार व छायादार पौधे लगाए गए

ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय, mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (sailana) एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत जिले में हरियाली बढ़ाने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सैलाना के ग्राम करिया में जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्मित पानी टंकी परिसर में कार्यपालन यंत्री एस आर जांगड़े की उपस्थिति में पौधारोपण का कार्य किया गया। पौधों की सुरक्षा एवं उसे हरा भरा कर पेड़ बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला जल सलाहकार आनंद व्यास ने बताया कि इस अभियान के तहत सभी टंकी परिसरों में पौधे लगाए जाएंगे पेड़ जल संरक्षण, स्वच्छ वातावरण में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। व्यास ने बताया करिया टंकी परिसर पर जामुन, आंवला, करंज, शीशम, गुलमोहर के पौधे लगाए गए। इस दौरान उज्जैन से पधारे एमबी बीएस की पढ़ाई कर रहे बादल जांगड़े ने बताया कि स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ्य शरीर के लिए जरूरी हैं। इस अवसर पर सैलाना की सहायक यंत्री बिंदिया चौहान, पंचायत सचिव मोतीलाल भाबर, नल चालक इंदू निनामा, हैंडपंप टेक्नीशियन गोवर्धन बिलवाल, शिक्षक मुकेश निनामा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *