SIR के विरोध में सैलाना में कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन के साथ ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन
पुलिस की रोक के बीच ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन,हर्ष विजय गेहलोत के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस ने किया पुतला दहन कार्यक्रम, सदर बाजार में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता
रतलाम- (एमपी की खबर) देश प्रदेश कांग्रेस के निर्देश एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा सैलाना विधानसभा के पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सैलाना के तत्वावधान में बुधवार को मतदाता सूची में बदलाव, SIR प्रक्रिया एवं निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
उक्त पुतला दहन कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस सैलाना के तत्वावधान में सदर बाजार में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला लेकर नारेबाजी की और मतदाता अधिकारों तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SIR प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां जताते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं मतदाता अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। कांग्रेस पदाधिकारी ने कहां की ज्ञानेश कुमार भाजपा सरकार के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं।
पुतला दहन शुरू होने से पहले पुलिस जवानों ने पुतले पर पानी डालकर उसे बुझाने तथा पुतला छीनने का प्रयास किया। पुलिस की ओर से पुतला दहन रोकने के प्रयास के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे और अंततः पुतले का दहन कर दिया गया। इस दौरान सदर बाजार में कुछ देर के लिए माहौल प्रदर्शनमय बना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं कांग्रेस परिवार से जुड़े सदस्य मौजूद रहे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची एवं SIR प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी।
इस पुतला दहन कार्यक्रम में युवा नेता हनी गेहलोत, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जगदीश पाटीदार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश डिंडोर पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री राम चौधरी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मांडोत ,दिनेश सोनी, पार्षद मंगलेश कसेरा, हेमंत कुमावत, किसान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पाटीदार, बद्री लाल काग़,राजेश पाटीदार,बाबू सेठ चंडालिया, महेश सांवरिया, गोपाल काग, जसपाल सौलकी,देवेंद्र सोलंकी,राजेश बोराना, अजय परिहार , अंकित कसेरा , प्रदीप राठौर, ईश्वरलाल पाटीदार,खन्ना पाटीदार, बद्रीलाल पाटीदार, दिनेश कसेरा, चिंटू राठौर, nsui अध्यक्ष मोहितडामर, अस्मित सिलावट, सहित अनेको कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।




