पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारी अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, राजस्व अभिलेख व शासकीय रिकॉर्ड किए जमा
नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और गिरदावरी सहित कई राजस्व कार्य होंगे प्रभावित
रतलाम- (sailana) मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर सैलाना तहसील के समस्त पटवारियों ने सोमवार से अपनी 5 सूत्रीय मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के पहले दिन पटवारियों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार मनीष जैन को ज्ञापन सौंपा और अपने-अपने राजस्व अभिलेख एवं शासकीय रिकॉर्ड तहसील कार्यालय में जमा कर दिए।
इसके साथ ही पटवारियों ने नियमित राजस्व कार्यों का पूर्ण बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल का आगाज किया। पटवारी संघ के अनुसार मध्यप्रदेश पटवारी संघ भोपाल के आह्वान पर लंबे समय से लंबित 5 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग की जा रही है।
20 जुलाई को भी सौंपा था ज्ञापन-
संघ ने बताया कि मांगों को लेकर 20 जुलाई 2026 को भी सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं होने के कारण चरणबद्ध आंदोलन के अंतिम चरण में प्रवेश करते हुए 3 अगस्त से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल प्रारंभ की गई है।
पटवारी संघ का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक पटवारी राजस्व संबंधी शासकीय कार्य नहीं करेंगे।
कई राजस्व सेवाओं पर पड़ेगा असर-
पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, फसल गिरदावरी, नक्शा सुधार और भू-अभिलेख संधारण सहित कई महत्वपूर्ण राजस्व सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। इससे आम नागरिकों और किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
आंदोलन प्रांताध्यक्ष उपेन्द्र सिंह बघेल, रतलाम जिला अध्यक्ष गोपाल रावत एवं तहसील अध्यक्ष भूपेन्द्र चावड़ा के नेतृत्व में किया जा रहा है।
हड़ताल के दौरान तहसील अध्यक्ष भूपेन्द्र चावड़ा, सचिव संगीता तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय शिकारी, राजेश माना, मोहन पाटीदार, आशीष तिवारी, सुरेश उपाध्याय, सय्यद हुसैन, कमलेश तिवारी, सोहेल खान, शिवम तिवारी, कैलाश निनामा सहित सैलाना तहसील के समस्त पटवारी उपस्थित रहे।
मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन-
पटवारी संघ ने स्पष्ट किया है कि सरकार द्वारा मांगों का समाधान किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। संघ के अनुसार यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। फिलहाल पटवारियों की कलमबंद हड़ताल से सैलाना तहसील में राजस्व कार्य प्रभावित होने की स्थिति बन गई है। अब सभी की निगाहें सरकार और पटवारी संघ के बीच होने वाली संभावित वार्ता पर टिकी हैं।





unlocker.ai – The Ultimate AI Tool for Bypassing Restrictions and Unlocking Content Seamlessly!
Đọc xong thấy rất bổ ích. Letco chuyên du học Hàn Quốc, tư vấn 1-1 theo năng lực và ngân sách từng bạn. Ghé thăm letco.vn để được hỗ trợ.
The most transparent platform I have used in the PH region. Very intuitive design and easy to navigate. polymarketphilippines is the way to go.
A really fresh take on online gaming. The community vibe is great and the rewards keep me coming back. Visit brnovinet now.
Best betting odds I have come across in a long time. The market options are vast and the layout is very clean. I highly recommend brbetinacional to everyone.
Had a great run today and the withdrawal was processed almost instantly. slotpixbetpaga is the real deal.