सैलाना नगर में मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए नगर परिषद ने कराया दवा का छिड़काव
नगर के विभिन्न गलि, मोहल्लों में कीटनाशक दवा का छिड़काव
रतलाम- (एमपी की खबर) रतलाम जिले के नगर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर परिषद द्वारा शहर की विभिन्न गलियों एवं मोहल्लों में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। नगर परिषद की टीम द्वारा मच्छरों के संभावित प्रजनन स्थलों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से दवा का छिड़काव किया जा रहा है।
नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने बताया कि हर गली-मोहल्ले में मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए दवा का छिड़काव करवाया जा रहा है, ताकि मच्छरों की संख्या को कम किया जा सके और उनसे होने वाली बीमारियों के फैलाव को रोका जा सके। उन्होंने नागरिकों से भी अपने आसपास साफ-सफाई रखने तथा कहीं भी पानी जमा नहीं होने देने की अपील की।




