अनाज वितरण के दौरान, अनाज वितरण वाहन चालक की तबीयत बिगड़ने से हुई, मौत

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

अनाज वितरण के दौरान, अनाज वितरण वाहन चालक की तबीयत बिगड़ने से हुई, मौत

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमलखेडा के अन्तर्गत आमलिया पाड़ा बीड निवासी सांवरिया पिता नरसिंह हारि उम्र 36 वर्ष की ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। उपचार के लिए तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार रविवार करीब 11 बजे सांवरिया हारि अनाज वितरण वाहन लेकर अनाज वितरण करने के लिए झरी गांव गया हुआ था। सांवरिया राशन दुकान पर सामग्री पहुंचने वाला वाहन चालक था। झरी गांव में दोपहर में अनाज वितरण करते समय सांवरिया की अचनक तबीयत बिगड़ने लगी। और तुरंती ही नजदीकी गांव सकरावदा पहुंचा। लेकिन इतने में वो बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए तुरंत ही उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रतलाम पहुंचाया गया। जहा डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भीषण गर्मी के दौरान फील्ड में कार्य करने वाले कर्मचारियों और मजदूरों के लिए विशेष सुरक्षा और स्वास्थ्य इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *