सैलाना विधायक ने दो गांवों में सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना अंचल के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक निधि से दो अलग-अलग गांवों में सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। सेल्यारुंडी गांव में 3 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक कमलेश्वर डोडियार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य चंदू मईडा, सरपंच कांतिलाल दामा सहित प्रकाश मईडा, नानूराम मईडा, नारायण मईडा, हीरालाल मीणा, वालू मईडा, अनिल मईडा और दीपक मईडा की गरिमामयी उपस्थिति रही। ग्रामीणों ने इस कार्य को लंबे समय से चली आ रही सड़क समस्या के समाधान के रूप में देखा और विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।
वहीं मऊडीपाड़ा गांव में 5 लाख रुपये की लागत से ग्रेवल रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस कार्यक्रम में सरपंच शांति लाल मईडा (सकरावदा) के साथ दिनेश मकवाना, हेमराज भाभर, समरथ माल, निर्मल राणा, बंटी राणा, कमलेश भाभर और मुकेश भाभर सहित अन्य ग्रामीणजन मौजूद रहे। इस सड़क के निर्माण से गांव में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।
दोनों ही स्थानों पर हुए इन भूमिपूजन कार्यक्रमों ने यह स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए जनप्रतिनिधि सक्रिय हैं। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि ऐसे कार्यों से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि गांवों के समग्र विकास को भी नई दिशा मिलेगी।




