सैलाना महाविद्यालय में रेडक्रॉस इकाई द्वारा किया वृक्षारोपण
सैलाना- (एमपी की खबर) शासकीय महाविद्यालय की रेडक्रॉस इकाई द्वारा महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ.आर पी पाटीदार के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में वृक्षारोपण महाविद्यालय के सामने स्थित उपवन में किया गया। रेडक्रॉस इकाई द्वारा शासन के निर्देशानुसार त्रैमासिक कैलेंडर में वृक्षारोपण कार्यक्रम अंतर्गत शीशम के 03, कोनोकार्पस के 03, पीपल के 01 पौधे को उपवन में लगाए गया।
महाविद्यालय के स्टाफ तथा विद्यार्थीयों द्वारा उक्त पौधों को जीवित रखने का संकल्प भी लिया गया। उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में रेड क्रॉस इकाई प्रभारी प्रो. भूपेंद्र मंडलोई सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. बालकृष्ण चौहान , प्रो. भरत नागर, प्रो.चेतन जयंत. प्रो. कविता चौधरी, प्रो. रविकांत सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।




