रतलाम में राज्य कर्मचारी संघ का निर्वाचन संपन्न, तीनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम में राज्य कर्मचारी संघ का निर्वाचन संपन्न, तीनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम- मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा रतलाम का निर्वाचन प्रेम वाटिका, रतलाम रोड डेलनपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं संगठन के नियमों के अनुरूप आयोजित की गई।

इस निर्वाचन में प्रमुख रूप से निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रदेश मंत्री सहज सरकार (भोपाल), संभागीय अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार (उज्जैन) तथा संभागीय सचिव गौरव सक्सेना (उज्जैन) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ जिला रतलाम के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा द्वारा की गई। निर्वाचन प्रक्रिया पैनल पद्धति से संपन्न हुई, जिसमें तहसील एवं ब्लॉक स्तर के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने स्तर से एक-एक नाम प्रस्तावित किए। सभी पदों पर एक-एक नाम आने के कारण चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।

जिला अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा, जिला सचिव पद के लिए चरण सिंह चौधरी तथा जिला कोषाध्यक्ष पद के लिए अनिल महेता का चयन किया गया। तीनों पदों पर एकल नाम होने के कारण इन्हें सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के नियम एवं बायलॉज के अनुसार संपन्न कराई गई। निर्वाचन के पश्चात निर्वाचित पदाधिकारियों की आधिकारिक घोषणा भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा द्वारा की गई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमोद पाठक, नरेंद्र कुमार पडारकर, रविंद्र उपाध्याय, अजय उपाध्याय, परीक्षित पुरोहित, दिनेश रागोटा, प्रकाश यादव, नरेंद्र सिंह जाट, महेंद्र द्विवेदी, राकेश राज शर्मा सहित जिले के समस्त ब्लॉक एवं तहसील पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने नव-निर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *