रतलाम में 5 फरवरी को रोजगार मेला आयोजित 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम में 5 फरवरी को रोजगार मेला आयोजित 

22/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- आगामी 5 फरवरी को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रतलाम में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह स्वरोजगार तथा अप्रेंटिसशिप मेला भी होगा। आयोजन सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम तकनीकी शिक्षा कौशल विकास तथा रोजगार विभाग के द्वारा किया जाएगा। आईटीआई प्राचार्य यूपी अहिरवार ने बताया कि मेला बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार का अवसर उपलब्ध कराएगा। स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत शासकीय विभागों द्वारा हितग्राहियों को हित लाभ वितरण किए जाएंगे। योजनाओं के संबंध में मार्ग दर्शन भी मिलेगा। मेले में शामिल होने के लिए कक्षा आठवीं से स्नातक उत्तीर्ण तथा आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आयु 18 से 45 वर्ष तक रहेगी।इच्छुक आवेदक 5 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 तक शासकीय आईटीआई सैलाना रोड रतलाम में अपने छायाचित्र, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, पासपोर्ट आकार के दो छायाचित्र तथा आधार कार्ड की छाया प्रति, समग्र आईडी एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित हो।

One thought on “ रतलाम में 5 फरवरी को रोजगार मेला आयोजित ”

  1. It’s a shame you don’t have a donate button! I’d definitely donate to this outstanding blog! I guess for now i’ll settle for bookmarking and adding your RSS feed to my Google account. I look forward to new updates and will share this site with my Facebook group. Talk soon!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *