जनसुनवाई में 51 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश किए जारी
21/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को संपन्न हुई। रतलाम कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में कलेक्टर राजेश बाथम तथा अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव द्वारा जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में 51 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश जारी किए। तहसील ताल की लीलाबाई ने शासकीय भूमि पर आवास बनाने के लिए स्थाई पट्टा देने की मांग की। जावरा के लक्ष्य जैन ने शिकायत में बताया कि वह लोक निर्माण विभाग से पंजीकृत ठेकेदार है। उसके द्वारा नगर पालिका जावरा में सप्लाई टेंडर में भाग लेकर सामान सप्लाई किया गया है, परंतु नगर पालिका अधिकारी द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है। नगर पालिका अधिकारी द्वारा ऐसे दस्तावेज मांगे जा रहे हैं जो अन्य किसी से नहीं मांगे गए। आवेदन पर परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।जनसुनवाई में रतलाम फूल मंडी के पास शांति नगर रहवासी श्यामा बाई ने अपनी पड़ोसी महिला द्वारा रोजाना परेशान करने की शिकायत की जिस पर आयुक्त नगर निगम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। झोपड़पट्टी रतलाम एक्सटेंशन निवासी कमलाबाई ने 30 वर्ष से अधिक समय से स्थान पर निवासरत होने की जानकारी देते हुए पट्टा देने की मांग की। एसडीएम रतलाम को आवेदन प्रेषित किया गया।






Hi! This post couldn’t be written any better! Reading this post reminds me of my good old room mate! He always kept chatting about this. I will forward this post to him. Pretty sure he will have a good read. Thanks for sharing!