डॉ. किरण वाडिवा ने सीएमएचओ का पदभार ग्रहण किया।
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) राज्य शासन के निर्देश के क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडीवा ने पदभार ग्रहण किया। वे वरिष्ठ संयुक्त संचालक संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल के पद पर पदस्थ थी। सीएमएचओ ने सबसे पहले कालिका माता मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की उसके बाद कार्यालय में आकर पदभार ग्रहण किया।
उनके कार्यालय आगमन पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे, सिविल सर्जन डॉ. ए पी सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी 2, डॉक्टर राजेश मंडलोई, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील, डीपीएम अर्चना राठौर, डीसीएम कमलेश मुवेल, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉक्टर गौरव बोरीवाल, जिला मलेरिया सलाहकार डॉक्टर प्रमोद प्रजापति, जिला क्षय अधिकारी डॉक्टर अभिषेक अरोड़ा, डॉ. जितेंद्र जायसवाल, सरला वर्मा, शैलेंद्र भिड़े, शरद शुक्ला, लवनेश शर्मा, नवीन नागर, डॉ. अभय ओहरी, सचिन वर्मा, आनंदीलाल जैन, मधुबाला राठौर, शीला चौहान, सरिता वर्मा, प्रवीना राठौर, श्वेता बागड़ी, दीपक उपाध्याय, जमुनालाल पाटीदार, संदीप तलोदिया, निलेश चौहान, अनिल परिहार, जितेंद्र मांझी, हितेंद्र सिंह राठौर, सोनम मंडलोई, नेहा शर्मा, कामिनी मालवीय तथा विभिन्न अधिकारी कर्मचारियों ने स्वागत कर अपना परिचय दिया।




