नवजात आदिवासी बच्चों को वितरण किया वाघेला गो सेवा समिति द्वारा मूलभूत सामग्री
18/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- मंगलवार को झोपड़ी में जन्मे नवजात आदिवासी बच्चों को झूले व कपड़ों का वितरण वाघेला गो-सेवा जीव दया समिति, महिला मंडल, मानव सेवा योग समिति ने एक नया प्रयास प्रारंभ किया है। जोकी रतलाम नगर के झोपड़िया में जन्म लेने वाले नवजात बच्चों को उनकी आवश्यकतानुसार सामग्री का वितरण किया जाएगा।
इसी के तहत छतरी पुल के पास झुग्गी झोपड़ियां में पैदा हुए नवजात बच्चों को वाघेला परिवार रतलाम के द्वारा दिनेश वाघेला व श्याम वाघेला के मुख्य अतिथि में उन बच्चों को नए कपड़े, झूले, मच्छरदानी, कंबल, छोटे बच्चों के लिए खिलोने व अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया। आयोजन में योग गुरु रामबाबू यादव, श्याम सुंदर उपाध्याय, रामचंद्र भाटी, सुभाष चौहान, विनोद बैरागी, नारायण पाटीदार, महिला मंडल की प्रमुख श्यामा वाघेला, अर्चना अग्रवाल, इंदिरा बहन राजू भाटी विशेष रूप से उपस्थित थे।




