सैलाना एकलव्य आदर्श विद्यालय का परिणाम 97 फीसदी रहा

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने CBSE द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सत्र 2025-26 में विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत रहा, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम है।
प्राचार्य नरेन्द्र सिंह गंगवार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कक्षा 10 वीं की परीक्षा में कुल 56 छात्र- छात्राएं सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 54 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, जबकि 2 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट प्राप्त हुआ है। परीक्षा परिणाम में गरिमा सोलंकी ने 87.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
इसके साथ ही रेणुका सोलंकी ने 84.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संदीप भूरिया 83.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे, जबकि लक्षिता मईडा ने 83.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया। वहीं निकिता झोडिया ने 82.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




