रतलाम पुलिस अलर्ट मोड पर चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने आधी रात सड़कों पर उतरे- एसपी, अमित कुमार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम पुलिस अलर्ट मोड पर चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने आधी रात सड़कों पर उतरे- एसपी, अमित कुमार

शहर से हाईवे तक गश्त व्यवस्था का लिया जायजा, ढाबों और संदिग्ध स्थानों पर की चेकिंग; लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश

रतलाम- (सीटी रिपोर्टर- मोहित शर्मा) शहर में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अपराधों पर अंकुश लगाने और रात्रि कालीन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने देर रात खुद सड़कों पर उतरकर गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान एसपी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों सहित हाईवे पर पहुंचकर पुलिस की रात्रिकालीन गश्त का जायजा लिया। उन्होंने गश्त में तैनात अधिकारियों के साथ भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति देखी। वहीं हाईवे किनारे स्थित संदिग्ध स्थानों और ढाबों पर रुककर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी की गई।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रात्रि कालीन गश्त केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि पुलिसकर्मी लगातार अपने क्षेत्रों में भ्रमण करें। संवेदनशील इलाकों, सुनसान स्थानों, मुख्य मार्गों और हाईवे पर विशेष निगरानी रखी जाए। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमानुसार जांच कर किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। एसपी ने रात्रि कालीन ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और पूरी मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश पंद्रो, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

चोरी की वारदातों के खुलासे के लिए टीम गठित पुलिस के अनुसार, शहर में हुई चोरी की घटनाओं के शीघ्र खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि रात्रिकालीन गश्त और चेकिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाकर चोरी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।