सैलाना कृषि उपज मंडी व्यापारी संघ का दिवाली मिलन समारोह हुआ संपन्न

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना कृषि उपज मंडी व्यापारी संघ का दिवाली मिलन समारोह हुआ संपन्न

रतलाम- (एमपी की खबर) सैलाना कृषि उपज मंडी की व्यापारियों की संस्था सकल कृषि उपज मंडी व्यापारी संघका दीपावली मिलन समारोह स्थानीय कार्तिक गार्डन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष नवदीप मेहता, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप चंडालिया प्रदीप पितलिया, दीपक कसेरा, मनोज चंडालिया, ने अतिथियों का स्वागत किया।

स्वागत के पश्चात व्यापारी संघ के अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया ने आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी व्यापारियों के सहयोग के कारण ही व्यापारी संघ लगातार प्रगति कर रहा है, व्यापारियों द्वारा किसानों को उनकी उपज का उचित मोल एवं सही तोल दिया जा रहा है। जिससे कि लगातार सैलाना कृषि उपज मंडी में कृषि उपज की आवक बढ़ रही है एवं हर किसान यहां से संतुष्ट होकर अपनी उपज बेचकर जाता है। क्षमता से अधिक आवक होने पर भी किसानों को सुविधाएं देना एवं संतुष्ट करना व्यापारी एवं मंडी प्रशासन के आपसी सामंजस्य का उदाहरण है।

इस अवसर पर मंडी समिति के सचिव रुमांन सिंह भयडिया ने कहा कि सैलाना मंडी में सचिव के रूप में कार्य करना मेरा सौभाग्य है। यहां के व्यापारी हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं एवं व्यवस्थाओं को बनाए रखने में सहयोग करते हैं।सैलाना कृषि उपज मंडी में मिलने वाली सुविधाओं एवं कृषि उपज के उचित दाम को लेकर कृषक यहां पर आकर्षित होकर आता है। रुमान सिंह ने कहा कि आने वाले समय में सैलाना कृषि उपज मंडी जो वर्तमान में बी श्रेणी में है वह ए श्रेणी में आ जाएगी।ऐसा प्रयास हम सबको मिलकर करना है।

वरिष्ठ पत्रकार संतोष धभाई ने इस अवसर पर बताया कि सैलाना मंडी की ख्याति इस बात का उदाहरण है कि यहां पर सैकड़ों किलोमीटर दूर से भी किसान अपनी कृषि उपज बेचने के लिए आता है‌। वरिष्ठ व्यापारी झमकलाल सियार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मिलन समारोह में व्यापारी संघ के कोषाध्यक्ष आकाश चंडालिया ने लेखा जोखा प्रस्तुत किया।व्यापारी संघ के समस्त व्यापारी, कृषि उपज मंडी समिति के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात स्नेहभोज का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव पंकज सियार ने किया एवं आभार कार्यकारिणी सदस्य सुमित दसेड़ा ने माना।