सैलाना न्यायालय में रक्तदान शिविर सम्पन्न, रक्तदान करें- जीवन बचाऐ। न्यायाधीश नीना आशापुरे
रतलाम- (एमपी की खबर) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम के तत्वावधान में न्यायालय परिसर सैलाना में रक्तदान शिविर का शुभाराभ प्रधान जिला न्यायाधीश नीना आशापुरे ने फीता काट कर किया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा सचिव एवं जिला न्यायाधीश संजय कटारे, तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष न्यायाधीश तथागत यागनिक, न्यायाधीश मोहित शर्मा, न्यायाधीश गार्गी शर्मा उपस्थित थे। शिविर में न्यायाधीश द्वय, अभिभाषकगण न्यायालयीन कर्मचारी, उपजेल सैलाना के कर्मचारीयों सहित करिब 21 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर मे डा. शैलेष डांगे, डा. पुनम डोडियार,MO कमलेश मकवाना, CHO मितेश भगोरा CHO., भेरुलाल मचार, लेब टेक्नीशियन, सन्तोष सक्सेना,LT महेन्द्र जाधव, गोवर्धनलाल बघेल ने अपनी सेवाएं प्रदान की शिविर में सभी रक्तदाताओं को रक्त केन्द्र जिला चिकित्सालय रतलाम की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये।




